अधिशासी अधिकारी को मातृ शोक,नगर पालिका में शोक सभा आयोजित
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज, देवरिया। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप की माता के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई।
शोक सभा में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल सहित पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
दिवंगत के प्रति सम्मान एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए नगर पालिका कार्यालय में अवकाश घोषित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR