बिजली कटौती से परेशान घुघली क्षेत्र के ग्रामीण बार-बार बिजली गुल होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित,

बिजली कटौती से परेशान घुघली क्षेत्र के ग्रामीण बार-बार बिजली गुल होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित, ग्रामीणों ने की नियमित आपूर्ति की मांग

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। घुघली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बार-बार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी और उमस के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से बच्चों, बुजुर्गों और छोटे व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। छोटे व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। रात के समय बिजली कटौती होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।

ग्रामीणों ने समाचार माध्यम के जरिए ऊर्जा मंत्री और संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों से समस्या का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने घुघली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में नियमित और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की अपील की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाए तो उन्हें काफी राहत मिलेगी। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान किए जाने की उम्मीद जताई है।

रिपोर्टर: रंजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ