आउटसोर्सिंग कॉरपोरेशन के लोगो व वेबसाइट के शुभारंभ पर निर्माण श्रमिकों को मिला हितलाभ

आउटसोर्सिंग कॉरपोरेशन के लोगो व वेबसाइट के शुभारंभ पर निर्माण श्रमिकों को मिला हितलाभ

16 लाभार्थियों को चेक व स्वीकृति पत्र वितरित, श्रमिकों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग कॉरपोरेशन के लोगो एवं वेबसाइट के शुभारंभ के अवसर पर श्रम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी निर्माण श्रमिकों को चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत तीन पात्र लाभार्थियों को कुल 2.25 लाख रुपये के चेक प्रदान किए। कन्या विवाह सहायता योजना के तहत 12 लाभार्थियों को 65 हजार रुपये के स्वीकृति पत्र तथा मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत एक लाभार्थी को 56 हजार रुपये का स्वीकृति पत्र दिया गया।


कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह की भी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि ने आउटसोर्सिंग कार्मिकों को उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सामाजिक सुरक्षा, सम्मान एवं सम्मानजनक पारिश्रमिक की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक मनरेगा एवं निर्माण श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन कराने तथा बीओसीडब्ल्यू बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

सहायक श्रम आयुक्त, देवरिया ने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों के सामाजिक और आर्थिक कल्याण के लिए शिक्षा, चिकित्सा, विवाह, मातृत्व और आवास सहित विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया संजय कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ