पडरौना में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

पडरौना में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर। जिला प्रशासन के सहयोग से बुधवार को पडरौना सदर स्थित महाराणा प्रताप चौक से उच्च माध्यमिक विद्यालय तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूली एवं मदरसे के बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

रैली में सांसद विजय कुमार दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय कुमार, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य ने भी रैली में सहभागिता की।

तिरंगा रैली के दौरान स्कूली एवं मदरसे के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारे लगाए। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे बच्चों और नागरिकों से पूरा शहर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के उल्लास से सराबोर रहा। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रैली का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना तथा राष्ट्रीय एकता को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। इस दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ