शिवालयों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, भक्तों ने किया जलाभिषेक

शिवालयों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, भक्तों ने किया जलाभिषेक

नागपंचमी पर नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बरहज

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज/देवरिया। श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन अवसर पर नगर स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार भोर से ही मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई।


नागपंचमी के अवसर पर प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। हर-हर महादेव के जयकारों और घंटे-घड़ियालों की टंकार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही दूध, बेलपत्र, फूल-माला सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस बल को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया था, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारु बनी रहे।


रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ