शिव महापुराण कथा की सुंदर प्रस्तुति से मुग्ध हुए श्रद्धालु ,हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा पंडाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज। कपरवार अंतर्गत राजपुर नौकटोला स्थित मातेश्वरी जायसवाल मैरिज वाटिका में आयोजित श्रीशिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास अतुल पाराशर ने भगवान शिव के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने वाद्य यंत्रों के साथ भगवान शिव के विवाह के मंगल गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भक्ति में भावविभोर हो उठे। पूरा पंडाल 'ॐ नमः शिवाय' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा।
कथा व्यास अतुल पाराशर ने कहा कि भगवान शिव का चरित्र त्याग, तप, करुणा और लोककल्याण का संदेश देता है। उनके विवाह प्रसंग के श्रवण से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और मंगल का वास होता है।कथा के व्यवस्थापक राम आशीष पांडेय ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर भगवान शिव की कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
यजमान के रूप में अवधवासी मिश्र, डॉ. गौतम मिश्र, राजकिशोर पटेल, अशोक प्रसाद जायसवाल, जय नारायण मिश्र एवं अजय मिश्र ने संयुक्त रूप से व्यासपीठ का पूजन एवं आरती की। कथा में बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR