शिकायत पर औषधि निरीक्षक ने दवा की दुकानों पर मारा छापा

शिकायत पर औषधि निरीक्षक ने दवा की दुकानों पर मारा छापा दवाओं के नमूने लिए, वितरकों में मचा हड़कंप

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज। मरीज की शिकायत के बाद औषधि निरीक्षक ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज के बाहर स्थित मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दवाओं के नमूने लिए गए और दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

औषधि निरीक्षक ने लक्की मेडिकल स्टोर, मद्देशिया मेडिकल स्टोर और नेशनल मेडिकल स्टोर पर जांच की। इस दौरान नेशनल मेडिकल स्टोर से दवा के दो नमूने तथा मद्देशिया मेडिकल स्टोर से सात नमूने लिए गए।


औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिया कि मरीजों को दवा देने के साथ अनिवार्य रूप से बिल उपलब्ध कराया जाए। वहीं लक्की मेडिकल स्टोर के संचालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि फार्मासिस्ट का सत्यापन कराए बिना दुकान पर दवाओं की खरीद-बिक्री नहीं की जाएगी। सत्यापन पूरा होने तक दुकान बंद रखने के निर्देश दिए गए।

छापेमारी की सूचना से आसपास के दवा विक्रेताओं और वितरकों में हड़कंप मचा रहा।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ