मंडल अध्यक्ष सीमा कुशवाहा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम के नारों से गूंजा बनकटा

मंडल अध्यक्ष सीमा कुशवाहा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम के नारों से गूंजा बनकटा
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख विंदा सिंह कुशवाहा रहीं
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
भाटपार रानी, देवरिया। तिरंगा अभियान एवं आजादी के महानायकों और वीर शहीदों की स्मृति में बनकटा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा कुशवाहा के नेतृत्व में निकली यह यात्रा त्रिगुणानंद जनता इंटरमीडिएट कॉलेज के मुख्य मार्ग से शुरू होकर रेलवे स्टेशन बनकटा तक पहुंची। यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रबुद्धजनों एवं बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विंदा सिंह कुशवाहा मौजूद रहीं। यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप सिंह, हरिचरण सिंह कुशवाहा, जय प्रकाश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र पांडेय, प्रेम सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रधान विद्यासागर गौड़, गुड्डू गोस्वामी, नागेंद्र गोंड, भाजयुमो नेता राहुल सिंह, पवन कुशवाहा, बादल सिंह रघुवंशी, प्रभात पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।
भारत माता के जयकारों से गूंजा बनकटा
तिरंगा यात्रा की शुरुआत मुख्य मार्ग से हुई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोग देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़े। यात्रा बनकटा बाजार, त्रिगुणानंद जनता इंटरमीडिएट कॉलेज रोड और दुर्गा मंदिर होते हुए रेलवे स्टेशन बनकटा के सामने पहुंची।
यहां तिरंगा यात्रा नुक्कड़ सभा में परिवर्तित हो गई। सभा का संचालन पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सतेंद्र पांडेय ने किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय दुबे एवं पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा समेत अन्य वक्ताओं ने देशभक्ति, राष्ट्र की एकता और तिरंगे के सम्मान पर अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के त्याग को सदैव याद रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प
तिरंगा यात्रा के दौरान “तिरंगा हमारी शान है”, “भारत माता की जय” सहित विभिन्न देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विंदा सिंह कुशवाहा ने अंतिम संबोधन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल लोग अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए।
वहीं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विंदा सिंह कुशवाहा ने बनकटा ब्लॉक मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में आयोजित तिरंगा यात्रा में भी सहभागिता की।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ