तलाश के बाद भी नहीं मिला चोरी हुई साइकिल का सुराग

तलाश के बाद भी नहीं मिला चोरी हुई साइकिल का सुराग,पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर काली मंदिर के पास हुई चोरी

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कपरवार। बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित काली मंदिर के पास चाय की दुकान से शुक्रवार देर शाम एक साइकिल चोरी हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना रामनगर निवासी जोखू सहानी पुत्र स्व. लाल परिखा शुक्रवार शाम काली मंदिर के पास चाय की दुकान पर गए थे। उन्होंने अपनी साइकिल दुकान के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर साइकिल गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।


पीड़ित ने बरहज थाने में प्रार्थना पत्र देकर साइकिल बरामद करने और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

कपरवार चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण दीक्षित ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि घटना हुई है तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ