सरयू की पवित्र जलधारा से भरे गए कलश, आज से शुरू होगी श्रीराम कथा
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज। श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर रविवार को कपरवार गांव से सरयू और राप्ती नदी के संगम तट तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु भगवान श्रीराम का जयघोष करते हुए संगम तट पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल से कलश भरे गए। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर कथा स्थल के लिए रवाना हुए। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।आयोजन समिति के अनुसार, राजपुर नौकाटोला, कपरवार स्थित एक मैरेज हॉल में 2 अगस्त से 10 अगस्त तक प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध कथाव्यास अतुल 'पाराशर' कथा का वाचन करेंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर आशीर्वचन प्राप्त करने की अपील की है।
इस अवसर पर विवेक प्रताप सिंह, शाश्वत सिंह, उमेश मद्धेशिया, गुड्डू सागर, प्रहलाद गुप्ता, प्रभाकर, हरिओम, पिंटू जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, राहुल मद्धेशिया, राकेश, राहुल, अखिलेश, राजेश और कमलेश सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR