स्कूल से लौट रहा छात्र लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के पथरवा गांव निवासी एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। विद्यालय से घर लौटते समय छात्र के अचानक गायब हो जाने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
जानकारी के अनुसार पथरवा गांव निवासी इंद्रदेव चौहान का पुत्र आर्यांश कुमार (जन्म: 01 जनवरी 2013) विद्यालय से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना के बाद परिजनों ने तमकुहीराज थाने में तहरीर देकर बच्चे की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर छात्र की तलाश की जा रही है।
परिजनों ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को आर्यांश कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने या उसके परिजनों को सूचित करें, ताकि छात्र को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।
रिपोर्टर: के0एनOराय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR