निर्माणाधीन तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज | महराजगंज जिले के सिसवा क्षेत्र में निर्माणाधीन तालाब में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि तीनों किशोर निर्माणाधीन तालाब में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद तीनों किशोरों को तालाब से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR