राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सोमवार को इफराक अहमद, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी अधिनियम, कुशीनगर के विश्राम कक्ष में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी की अध्यक्षता में किया जाना है। बैठक में लोक अदालत की तैयारियों एवं अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई।


नोडल अधिकारी इफराक अहमद ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लंबित एवं लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किए जा सकने वाले वादों को चिन्हित कर 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराने की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में तहसीलदार हाटा जया सिंह, तहसीलदार तमकुहीराज महेश कुमार, नायब तहसीलदार कप्तानगंज एकता त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कसया संदीप कुमार सहित जनपद के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ