कांवड़ियों की सेवा में जुटी नगरपालिका, जूनियर हाईस्कूल में की गई विशेष व्यवस्था
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
पडरौना। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में नगर पालिका प्रशासन की ओर से कुबेरस्थान जाने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए कोतवाली रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए परिसर में आवश्यक सुविधाओं के साथ जलपान, पेयजल, प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सा सामग्री तथा विश्राम की व्यवस्था कराई गई। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने स्वयं सेवा कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें जलपान कराया।
सेवा कार्य की शुरुआत कांवड़ियों के चरण धोकर की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को पेय पदार्थ एवं प्रसाद वितरित किया गया। पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत और अभिनंदन भी किया गया।
मीडिया से बातचीत में मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि महादेव के भक्तों की सेवा करना नर रूप में नारायण की सेवा करने के समान पुण्यदायी है। उन्होंने बताया कि पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों से यह सेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जा रहा है। नगरपालिका प्रशासन और कर्मचारी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि श्रावण मास को देखते हुए नगर के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रचारक अभय जी, सभासद अनिल जायसवाल, श्याम साहा सहित राजेश जायसवाल, सुनील चौहान, अरविंद कुशवाहा, अभय सिंह, ब्रजेश शर्मा, संजय साहा, सोनू शर्मा, नीरज मिश्रा, आकाश पांडेय, राजेश कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, नन्हे पांडेय, संतोष चौहान, अंशु जायसवाल, सन्नी मिश्रा, रितेश दुबे, रितेश जायसवाल, भरत चौधरी, विनोद गुप्ता, भोला साहा, अनिल पांडेय, प्रमोद मद्धेशिया, सर्वेश जायसवाल, अंकित अग्रवाल, रवि शर्मा, मंथन सिंह, आकाश वर्मा, सचिन साहा, महेंद्र चौधरी, राजू जायसवाल, सोनू पाठक, मानस मिश्रा, सबलू दुबे, अशोक गुप्ता, मुरारी मद्धेशिया, पिंटू शाह, धर्मदेव सिंह, मनोज जायसवाल, राहुल शर्मा, अजय जायसवाल एवं संतोष मद्धेशिया सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR