हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रोबेशन कार्यालय कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देश पर 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को जिला प्रोबेशन कार्यालय के अधीन संचालित विभिन्न इकाइयों के कार्मिकों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश देते हुए हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए जागरूक किया गया। लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की अपील की गई।
यात्रा में जिला प्रोबेशन कार्यालय के अधीन संचालित हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष तथा बाल संरक्षण इकाई के कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस दौरान तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ सहायक प्रसिद्ध कुमार राहुल, कनिष्ठ सहायक ओमप्रकाश यादव, प्रोटेक्शन ऑफिसर विनय शर्मा एवं ऋषिराज पाण्डेय, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति सिंह एवं वंदना सिंह, सेंटर मैनेजर रीता यादव, केस वर्कर प्रियंका चौरसिया, काउंसलर मानस मिश्रा एवं प्रकाश चन्द्र भारती, सुपरवाइजर साक्षी पाण्डेय, केस वर्कर राहुल कुमार, स्टाफ नर्स शशिकला, कम्प्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार, दयानन्द शर्मा, त्रिलोकी गुप्ता, अनीता देवी, आउटरीच कार्यकर्ता ऋषिकेश सिंह एवं संगीता मिश्रा सहित जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कार्मिक मौजूद रहे।
रिपोर्टर:ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR