राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर लोक अदालत में निस्तारित कराने पर जोर
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए सोमवार को जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने बताया कि जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यह बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी अधिनियम इफराक अहमद के विश्राम कक्ष में हुई।
बैठक में हाटा तहसीलदार जया सिंह, तमकुहीराज तहसीलदार महेश कुमार, कप्तानगंज नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी, कसया नायब तहसीलदार संदीप कुमार सहित जनपद के अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी इफराक अहमद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोक अदालत को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।
रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR