श्रीराम कथा में भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कपरवार। राजपुर मातेश्वरी जायसवाल मैरिज वाटिका, राजपुर नौका टोला में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास पूज्य अतुल पाराशर ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का भावपूर्ण एवं संगीतमय वर्णन किया। कथा का श्रवण कर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे।
कथा व्यास ने कहा कि जहां भगवान की बाल लीलाओं का गुणगान और कथा होती है, वहां देवी-देवता भी उस दिव्य वातावरण का आनंद लेने के लिए उपस्थित होते हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, संस्कार और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला तथा श्रद्धालुओं से भगवान के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर व्यास पीठ का विधिवत पूजन एवं आरती अशोक प्रसाद जायसवाल, विवेकानंद तिवारी, सूरज श्रीवास्तव, वेणुगोपाल मिश्रा तथा ज्योतिषाचार्य छेदी मिश्रा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने संयुक्त रूप से किया।
कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ आरती में सहभागिता की। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार पांडे
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR