ई-गिरफ्तारी वारंट पर वांछित महिला को घुघली पुलिस ने किया गिरफ्तार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस ने ई-गिरफ्तारी वारंट पर वांछित एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना घुघली पुलिस ने माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एफटीसी), महराजगंज द्वारा जारी ई-गिरफ्तारी वारंट का अनुपालन करते हुए वारंटी मीना उर्फ प्रियंका (40 वर्ष), पत्नी राजेश पटेल, निवासी ग्राम कोदैला, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार महिला वर्ष 2015 से संबंधित एक आपराधिक मुकदमे में वांछित थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी महिला को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुशवाहा, उपनिरीक्षक खुशबू, कांस्टेबल छोटू प्रसाद तथा महिला कांस्टेबल वंदना सरोज शामिल रहीं।
रिपोर्टर: रंजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR