पूरेन्द्र नाथ भगवान का दिव्य श्रृंगार एवं भक्तों ने किया पूजन-अर्चन

पूरेन्द्र नाथ भगवान का दिव्य श्रृंगार एवं भक्तों ने किया पूजन-अर्चन

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज-देवरिया। बुधवार की देर शाम नगरपालिका क्षेत्र के जनानी घाट स्थित भगवान पूरेन्द्र नाथ मंदिर में भगवान शिव का दिव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती की गई। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

भगवान पूरेन्द्र नाथ का दिव्य श्रृंगार प्रदीप जायसवाल, राजन जायसवाल एवं शिव भक्तों द्वारा किया गया। इसके बाद पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कराया और दिव्य आरती संपन्न हुई।

इस अवसर पर दुर्गेश भुर्जी के नेतृत्व में कीर्तन मंडली ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

श्रावण मास के अवसर पर प्रदीप जायसवाल एवं राजन जायसवाल के नेतृत्व में मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


कार्यक्रम में विपुल तिवारी, सुनील जायसवाल, परमेश्वर दास, जगत नारायण तिवारी, सुनील निषाद, प्रमोद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे।


रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ