अमर शहीदों की याद में निकाली गई जय हिंद यात्रा

अमर शहीदों की याद में निकाली गई जय हिंद यात्रा

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज/देवरिया। शुक्रवार की शाम कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों की स्मृति में नगर में जय हिंद यात्रा निकाली। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

जय हिंद यात्रा की शुरुआत परमहंस आश्रम स्थित पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के समाधि स्थल से हुई। कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा नगर की मुख्य सड़क से होते हुए पैना रोड स्थित शहीद पंडित विश्वनाथ मिश्र एवं जगरनाथ मल्ल की समाधि स्थल पर पहुंची।

समाधि स्थल पर रवि प्रताप सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डॉ. शहीद अंशुमान सिंह की स्मृति में देशभक्ति के नारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर आश्रम पीठाधीश्वर आंजनेय दास महाराज, पहलवान केशव सिंह, भोला तिवारी, राधारमण पांडेय, विजय नेता, बिट्टू तिवारी, बृजेश सिंह, गब्बर सिंह, आचार्य हरेंद्र नाथ मिश्र सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि 14 अगस्त 1942 को अमर शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी शहादत को नमन करने और नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जय हिंद यात्रा निकाली गई।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ