रोजगार मेले में 58 अभ्यर्थियों में से 40 का चयन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना में आयोजित हुआ रोजगार मेला
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना के परिसर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए टाटा मोटर्स, लखनऊ की ओर से अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षण और साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया।
रोजगार मेले में कुल 58 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 40 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों में रोजगार का अवसर मिलने से उत्साह और खुशी का माहौल रहा।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य, रोजगार मेला प्रभारी मुकुल कुमार, समरबहादुर पाल, नीरज पटेल सहित संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR