हर घर तिरंगा अभियान के तहत पीआरडी स्वयंसेवकों और मंगल दल ने निकाली तिरंगा रैली


विकास भवन से शुरू हुई तिरंगा रैली, स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ समापन

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत पीआरडी स्वयंसेवकों एवं युवक मंगल दल के सदस्यों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विकास भवन परिसर से हुआ।


मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पीआरडी स्वयंसेवक एवं युवक मंगल दल के सदस्य देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े।

तिरंगा रैली विकास भवन से निकलकर शिव मंदिर और बस स्टैंड होते हुए रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निखिल आनंद, संतोष यादव, अर्जुन सिंह, आशीष सिंह, कुलदीप सिंह, युवक मंगल दल के अध्यक्ष विकास यादव तथा पीआरडी स्वयंसेवक ओम प्रकाश और रत्नेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रैली के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।



रिपोर्टर:  ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ