घुघली के बैरिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

घुघली के बैरिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान संध्या उर्फ खुशबू चौहान, पत्नी राकेश चौहान के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाहिता घर के अंदर फंदे से लटकी हुई मिली। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची घुघली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

घुघली थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ