बिजली नहीं तो वोट नहीं : ग्रामीण जनता 24 घंटे में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ धरना देंगे

बिजली नहीं तो वोट नहीं : ग्रामीण जनता

24 घंटे में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ धरना देंगे : विजय रावत

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

भलुअनी। रविवार को भलुअनी ब्लॉक के पोखरभींडा गांव के चौहान टोला के निवासियों ने विद्युत समस्या को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा।

इस दौरान विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जिसका खामियाजा पोखरभींडा गांव के चौहान टोला के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वह ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों की परेशानियां सुनकर चिंता होती है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों और भाजपा के जनप्रतिनिधियों से कहा कि जनता ने उन्हें अपनी सेवा और समस्याओं के समाधान के लिए चुना है। यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता तो जनप्रतिनिधि बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।

प्रदर्शन में अमरनाथ यादव, विजय प्रताप चौहान, सुदर्शन चौहान, लक्ष्मण चौहान, पारसनाथ चौहान, सीताराम चौहान, बेचू चौहान, राजेंद्र चौहान, गुड्डू चौहान, श्रीकांत चौहान, नरेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ