जेल भरो आंदोलन के समर्थन में टेकुआ चौराहे पर नुक्कड़ सभा
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
भलुअनी। संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर 10 अगस्त को प्रस्तावित "जेल भरो आंदोलन" के समर्थन में गुरुवार को भलुअनी ब्लॉक के टेकुआ चौराहे पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता कामरेड रमाशंकर गुप्ता ने की।
सभा को संबोधित करते हुए कामरेड चक्रपाणी तिवारी ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि किसान, मजदूर और नौजवान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम जनता प्रभावित हो रही है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अरविंद कुशवाहा ने कहा कि युवाओं को रोजगार, परीक्षा प्रणाली और अन्य मुद्दों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभिन्न जन आंदोलनों और छात्र प्रदर्शन से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद प्रकाश, कलेक्टर शर्मा, शिवलोचन चौहान, शिवसेना (उद्धव गुट) के कैलाश शर्मा तथा विजय जुआठा ने भी सभा को संबोधित किया और लोगों से 10 अगस्त को आयोजित होने वाले जेल भरो आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कामरेड आजाद, राजेंद्र पाल, समाजसेवी रामकिशोर चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार पांडे
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR