घुघली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

घुघली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

टाइम्स आफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय एडीजे-द्वितीय, महराजगंज द्वारा जारी ई-गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में थाना घुघली पुलिस ने समशुलहुदा उर्फ तिवारी (45) पुत्र मोहम्मद हुसैन, निवासी ग्राम जमुन्हिया, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी 3 अगस्त 2026 को की गई।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल परमानन्द सिंह यादव तथा कांस्टेबल उज्ज्वल दीक्षित शामिल रहे।



रिपोर्टर:रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ