मंडल रेल प्रबंधक ने बरहज बाजार स्टेशन का किया निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक ने बरहज बाजार स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत सलेमपुर–बरहज रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रेल परिचालन की संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, समपार फाटकों की स्थिति, सिग्नलों की दृश्यता तथा ट्रैक के किनारे उगी झाड़ियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सिग्नलों की स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए झाड़ियों की शीघ्र सफाई कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने बरहज बाजार रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन भवन के रखरखाव, स्वच्छता, जल निकासी व्यवस्था तथा उपलब्ध यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से संवाद कर स्टेशन पर आवश्यक सुविधाओं के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए।

निरीक्षण के दौरान रेलखंड पर ट्रैक क्लियरेंस, ट्रैक अनुरक्षण, सिग्नलों की दृश्यता, अस्थायी सतर्कता आदेशों के अनुपालन, संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के सक्षमता प्रमाणन एवं पीएमई अभिलेखों की भी जांच की गई। इसके अलावा रेल पथ, बैलास्ट, ट्रैक फिटिंग्स, ओएचई तथा अन्य संरक्षा मानकों का भी परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (तृतीय) आयुष कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेन्द्र पाल, मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ