साहू सामाजिक संगठन की बैठक में 2 अक्टूबर के कार्यक्रम की बनी रणनीति

साहू सामाजिक संगठन की बैठक में 2 अक्टूबर के कार्यक्रम की बनी रणनीति

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। साहू सामाजिक संगठन, महराजगंज की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नारायण वाटिका में संगठन अध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक सहभागिता और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने पर विशेष मंथन किया गया। इसके साथ ही समाज के पीड़ित और जरूरतमंद लोगों को त्वरित एवं प्रभावी सहयोग उपलब्ध कराने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संगठन के संरक्षक रामदास गुरु एवं ब्रह्मानंद गुप्ता, महामंत्री रामशरण साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयराज गुप्ता, रविनंदन गुप्ता (पत्रकार), रोहित गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, लालचंद गुप्ता, श्रवण गुप्ता, राजेश गुप्ता, खुशहाल गुप्ता, नीरज गुप्ता, रामानुज तथा सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ प्रभारी गोविंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने समाज में आपसी एकजुटता, सहयोग, सेवा और विकास के लिए सभी सदस्यों से मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गांधी जयंती कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ