ओलंपियाड परीक्षा में अंकित राज ने अंग्रेजी विषय में विद्यालय में पाया प्रथम स्थान
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। एसओएस इंटरनेशनल ओलंपियाड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में मंगलपुर पटखौली निवासी रामु प्रसाद के पुत्र अंकित राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 9 की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में केटीएस कप्तानगंज विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंकित राज ने अपने विद्यालय के माध्यम से ओलंपियाड परीक्षा में प्रतिभाग किया था। घोषित परिणाम में उन्होंने विद्यालय स्तर पर प्रथम, जोनल स्तर पर तृतीय, रीजनल स्तर पर 15वां तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 28वां स्थान हासिल कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया।इस उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में अंकित राज को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।
अंकित राज की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR