कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ और पूंजी, मिशन-2027 की जीत का आधार: बजरंग बहादुर सिंह
'हर घर तिरंगा' अभियान और संगठन विस्तार को लेकर भाजपा की मासिक बैठक संपन्न
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के धानी बाजार मंडल कार्यालय पर गुरुवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी 'हर घर तिरंगा' अभियान तथा मिशन-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति, रीढ़ और पूंजी होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मिशन-2027 की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और जनसंपर्क पर निर्भर करेगी। साथ ही 'हर घर तिरंगा' अभियान को राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा अभियान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
मंडल प्रभारी आकाश गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर अभियान की व्यापक तैयारी की जाए तथा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अभियान से जोड़ें। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीतेश मिश्र ने की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों से समयबद्ध ढंग से दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR