आंशिक दिव्यांगजनों के रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
पडरौना, कुशीनगर। राजकीय आईटीआई परिसर में गुरुवार को कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई, पडरौना के संयुक्त तत्वावधान में आंशिक दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 21 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 18 का रोजगार एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार अभियान के लिए प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया।
रोजगार मेले में फ्लुएंटग्रिड (मीटर रीडर), शैडो फैक्स टेक्नोलॉजी प्रा. लि., इन्फोटेक अवे आईटी सॉल्यूशन, लोन डीएसए एवं फ्री जॉब सर्विस सहित विभिन्न निजी नियोजकों ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
नोडल प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन आलोक कुमार मौर्य ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य आंशिक दिव्यांगजन युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग एवं जिला उद्योग केंद्र के प्रवीण कुमार मौर्य, जिला कौशल प्रबंधक अभय श्रीवास्तव, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय पाण्डेय, आर्यन श्रीवास्तव सहित राजकीय आईटीआई के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR