मैत्री मैच में मंगलपुर पटखौली एकादश ने कप्तानगंज को 5 विकेट से हराया
मित्रता दिवस पर आयोजित हुआ रोमांचक क्रिकेट मुकाबला
मंगलपुर पटखौली खेल मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय करते अतिथि
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
घुघली। मित्रता दिवस के अवसर पर रविवार को घुघली क्षेत्र के मंगलपुर पटखौली खेल मैदान पर मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला मंगलपुर पटखौली एकादश और कप्तानगंज एकादश के बीच खेला गया, जिसमें मंगलपुर पटखौली एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कप्तानगंज एकादश को पांच विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तानगंज एकादश ने निर्धारित आठ ओवर में 105 रन बनाए। टीम की ओर से रंजीत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 65 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में मंगलपुर पटखौली के बलराम सिंह ने चार विकेट और चंद्रशेखर यादव ने तीन विकेट लेकर कप्तानगंज की टीम को सीमित स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।
106 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगलपुर पटखौली एकादश ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से पंकज वर्मा ने 58 रन की शानदार पारी खेलकर जीत में अहम योगदान दिया।
मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन में समाजसेवी जेपी यादव, बलराम सिंह, चंद्रशेखर यादव, श्यामू प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, सूरज सिंह एवं विमलेश सिंह सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। मैच में निर्णायक की भूमिका दीपक ने निभाई, जबकि गणेश ने अपनी रोचक कमेंट्री से मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR