बिना कांग्रेस की सरकार बने नहीं होगा इस देश का भला : भैया जी पवार

बिना कांग्रेस की सरकार बने नहीं होगा इस देश का भला : भैया जी पवार

कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने संगठन की मजबूती के लिए ली कार्यकर्ताओं की राय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

सलेमपुर-देवरिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक भैया जी पवार ने कहा कि देश में आज जो भी चौतरफा विकास दिखाई देता है, उसमें कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने भाजपा पर देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना कांग्रेस की सरकार बने प्रदेश और देश का भला नहीं हो सकता।


भैया जी पवार नगर के बीएसएनएल रोड तथा लार के बाईपास रोड स्थित एक मैरेज हाल में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर इस बार संगठन में निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया।

पीसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडेय ने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस के हाथों में ही लोकतंत्र सुरक्षित है। पीसीसी पर्यवेक्षक निर्मला पासवान और इंजीनियर शैलेंद्र यादव ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

कार्यक्रम को डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, दीनदयाल प्रसाद, भरत मणि त्रिपाठी, वरुण राय, गोविंद मिश्र, वशिष्ठ मोदनवाल, मार्कंडेय मिश्र, सत्यप्रकाश मिश्र, नागेंद्र शुक्ला, चंद्रभूषण पांडेय, मनीष रजक, वजीर अहमद, मिर्जा खुर्शीद, हर्षित सिंह, सत्यम पांडेय, हरिहर त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार, मोजाहिद लारी, प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज सिंह, विजयशंकर मिश्र, अखिलेश मिश्र, परमानंद प्रसाद, धर्मेंद्र पांडेय, जुलेखा खातून, शहनवाज जफर, मधु शर्मा, रीता देवी, निर्मला वर्मा, इस्लाम खान, रजनीश प्रसाद, सूफी सलीम, अशोक कुशवाहा, बब्बन कुशवाहा और रूदल बागी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।


रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ