बरहज में एडीएम ने देखा जलस्तर, बाढ़ से निपटने को पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश

बरहज में एडीएम ने देखा जलस्तर, बाढ़ से निपटने को पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश

भदिला प्रथम में जलजमाव की स्थिति का लिया जायजा, उग्रसेन पुल के मरम्मत कार्य में तेजी के निर्देश

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम शंकर ने मंगलवार को बरहज तहसील क्षेत्र के भदिला प्रथम और कपरवार स्थित उग्रसेन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने भदिला प्रथम में जलजमाव की स्थिति का जायजा लेते हुए बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी रखने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में आमजन को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखने और आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। बताया गया कि भदिला प्रथम गांव के निकट राप्ती नदी का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से काफी नीचे है।


इसके बाद अपर जिलाधिकारी बाइक से उग्रसेन पुल पहुंचे और वहां चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने बरहज के निकट स्थित जलमापी केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलस्तर 66.95 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से करीब तीन मीटर नीचे है।

निरीक्षण के दौरान बाढ़ एवं राहत कार्य से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ