क्रीड़ांगन की वार्षिक पूजा कर धावकों ने लिया आशीर्वाद

क्रीड़ांगन की वार्षिक पूजा कर धावकों ने लिया आशीर्वाद

हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर युवाओं ने सफलता की कामना की

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। घुघली क्षेत्र के मंगलपुर पटखौली गांव का खेल मैदान पुलिस भर्ती, सेना भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अभ्यास का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। गांव के युवा नियमित रूप से यहां शारीरिक अभ्यास कर भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।

मंगलवार को युवाओं ने खेल मैदान में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान किया। पुरोहित विवेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। पूजा में यजमान कन्हैया यादव, चंदन सिंह, आदित्य यादव, शिवम यादव, हिमांशु और त्रिलोकी शर्मा समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने हिस्सा लिया।


युवाओं ने बताया कि इस मैदान में अभ्यास करने वाले कई युवाओं ने पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों में सफलता हासिल की है। इनमें राहुल गुप्ता एसएसबी, किशन सिंह सीआईएसएफ, नीरज कनौजिया सीआरपीएफ, दिनेश यादव सीआरपीएफ, उजाला यादव सीआईएसएफ, राम सजन यादव सीआरपीएफ और प्रिंस यादव सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पूजा के दौरान युवाओं ने हनुमान जी से प्रार्थना की कि इस मैदान में अभ्यास करने वाले सभी युवाओं को सफलता मिले और वे सरकारी सेवाओं में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करें। युवाओं ने यह भी कामना की कि यह मैदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बना रहे।

आयोजक दीपक यादव के साथ शैलेंद्र चौरसिया, बलराम सिंह, संदीप सिंह, आकाश यादव, राकेश यादव, अमन, सुनील, रवि, सौरव और सर्वेश सहित अन्य युवा मौजूद रहे। युवाओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध यह खेल मैदान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ