स्वतंत्रता दिवस पर 5 और 3 किलोमीटर क्रॉस-कंट्री दौड़ प्रतियोगिता

स्वतंत्रता दिवस पर 5 और 3 किलोमीटर क्रॉस-कंट्री दौड़ प्रतियोगिता
पुरुष एवं महिला वर्ग में सभी आयु वर्ग के धावक कर सकेंगे प्रतिभाग, प्रवेश निःशुल्क

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर। जिला खेल कार्यालय, कुशीनगर के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर पुरुष एवं महिला वर्ग की क्रॉस-कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 7:15 बजे जिला स्टेडियम परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के पुरुष और महिला धावक प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक धावकों को सुबह 6 बजे जिला स्टेडियम परिसर में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद ही प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

जिला खेल कार्यालय की ओर से जनपद के सभी धावकों से अपील की गई है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ