विशेष अभियान में फ्लोर मिलों की जांच, गेहूं के आटे के दो नमूने जांच के लिए भेजे गए

विशेष अभियान में फ्लोर मिलों की जांच, गेहूं के आटे के दो नमूने जांच के लिए भेजे गए

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में फ्लोर मिलों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी तथा सहायक आयुक्त (खाद्य)-II प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।


अभियान के दौरान टीम ने कसया स्थित गोविंद फूड प्रोडक्ट्स से गेहूं के आटे का एक नमूना तथा मथौली रजवटिया (पोस्ट-बगही) स्थित गंगोत्री फ्लोर मिल से गेहूं के आटे का एक नमूना संग्रहित किया। दोनों नमूनों को गुणवत्ता जांच एवं विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान के दौरान जनपद के कुल 13 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तथा दो खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए।


निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल वर्मा, विजय कुमार यादव, धर्मराज शुक्ल एवं रंजनी मौर्या शामिल रहीं।


रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ