आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का रहा सबसे महत्वपूर्ण योगदान : भैया जी पवार
राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने बैठक कर संगठन को मजबूत करने के लिए किया मंथन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
भाटपाररानी/देवरिया। देश को आजादी दिलाने के बाद उसे आत्मनिर्भर बनाने का काम कांग्रेस ने किया। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह बातें कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत भाटपाररानी, बनकटा ब्लॉक के हरेराम चौराहा और भटनी ब्लॉक में आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक भैया जी पवार ने कहीं।
उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। भाजपा संविधान को बदलना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक एवं पीसीसी पर्यवेक्षक अमरेश चंद पांडेय ने कहा कि संगठन में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा। युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो गई है।
पीसीसी पर्यवेक्षक निर्मला पासवान और इंजीनियर शैलेंद्र यादव ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुट जाने की अपील की।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, जनार्दन वर्मा, भरत मणि त्रिपाठी, चंद्रभूषण पांडेय, जयप्रकाश पाल, वरुण राय, सत्यप्रकाश मिश्र, जगरनाथ यादव, सत्यपाल कुशवाहा, जेपी यादव, अखिलेश मिश्र, किताबुद्दीन, धर्मवीर भारती, सोहन मिश्र, प्रताप दीक्षित, बबलू पांडेय, गौरव नारायण यादव, संध्या गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR