सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबने से महिला की मौत
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज, देवरिया।
बरहज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, बरहज थाना क्षेत्र के पटेल नगर पूर्वी निवासी चंद्रावती देवी (52), पत्नी स्वर्गीय महावीर निषाद, सरयू नदी में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।
महिला को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तत्काल उन्हें नदी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहज ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि मृतका के दो पुत्र थे। इनमें छोटे पुत्र गुड्डू की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है, जबकि बड़े पुत्र मुन्ना निषाद दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे।
परिजनों के अनुसार, घर में पुरुष सदस्य के नहीं होने के कारण नाती गंगा तथा पड़ोसियों की मदद से शव को घर लाया गया। घर में मातम का माहौल है और परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR