राष्ट्रव्यापी ‘मध्यस्थता 2.0’ अभियान के तहत प्राचीनतम वाद का हुआ सफल निस्तारण

राष्ट्रव्यापी ‘मध्यस्थता 2.0’ अभियान के तहत प्राचीनतम वाद का हुआ सफल निस्तारण

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी ‘मध्यस्थता 2.0’ अभियान के अंतर्गत एक प्राचीनतम वाद का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया।

यह कार्रवाई जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्चना के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में स्थायी लोक अदालत (पीएलए) के अध्यक्ष एवं मध्यस्थ राकेश मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

माननीय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अंकुश श्रीवास्तव की अदालत (कक्ष संख्या-20) से संदर्भित वाद अमरजीत बनाम मार्कण्डेय सिंह, निवासी जद्दू परसिया को मध्यस्थता के लिए भेजा गया था।

मध्यस्थता के दौरान दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी संवाद कराया गया तथा उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। विस्तृत वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने अपने मतभेद दूर करते हुए स्वेच्छा से आपसी सहमति के आधार पर विवाद का समाधान करने पर सहमति व्यक्त की।

इसके बाद प्रकरण का सौहार्दपूर्ण एवं सफल निस्तारण कर दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इसे मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ