महराजगंज में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा से लेकर पार्टी कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
जनपद की सीमा करतारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय एवं पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद परतावल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय सिंह के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया गया। सेमरा टोल प्लाजा पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पुष्पमालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। वहीं नगर के सक्सेना तिराहे पर नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
पार्टी कार्यालय पहुंचने पर आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विनोद राय ने कहा कि महराजगंज केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी अधिक है। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर बल दिया।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR