वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के लाभार्थी युवाओं से प्रधानमंत्री ने किया संवाद, कुशीनगर के सूरज यादव भी हुए शामिल
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी स्टूडियो से आयोजित लाइव कार्यक्रम में सूरज यादव ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और संवाद का हिस्सा बने। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव तथा जिला युवा अधिकारी (मेरा युवा भारत) चन्द्रभूषण चौबे भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े लाभार्थी युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस योजना से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं।
जिले के अधिकारियों ने बताया कि कुशीनगर के युवाओं की इस कार्यक्रम में सहभागिता यह दर्शाती है कि जनपद के युवा राष्ट्रीय विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मेरा युवा भारत युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR