जिले में तीन पराविधिक स्वयंसेवकों का होगा चयन, 10 अगस्त तक करें आवेदन

जिले में तीन पराविधिक स्वयंसेवकों का होगा चयन, 10 अगस्त तक करें आवेदन
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया द्वारा तीन पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्र) के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अर्चना-II ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में तीन पराविधिक स्वयंसेवकों का चयन किया जाना है। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि शिक्षक, सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक, विधि के छात्र, गैर-राजनीतिक व्यक्ति, स्वयंसेवी संस्थाओं, क्लबों, सामाजिक संगठनों, महिला समूहों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़े इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
चयनित पराविधिक स्वयंसेवकों को नियमित वेतन नहीं मिलेगा, लेकिन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय प्रदान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप पर फोटोयुक्त आवेदन-पत्र 10 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर बिल्डिंग, देवरिया कार्यालय में जमा करना होगा। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ