उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, देवरिया-कुशीनगर समेत कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर/देवरिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ ने 20 जुलाई को जारी प्रभाव आधारित पूर्वानुमान में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका
मौसम विभाग ने कहा है कि लगातार भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलभराव, नदियों के जलस्तर में वृद्धि, कच्चे मकानों को नुकसान और सड़क यातायात में बाधा उत्पन्न हो सकती है। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी संभावना जताई गई है।
प्रशासन और नागरिकों के लिए सलाह अलर्ट
अनावश्यक यात्रा से बचें।
पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल, विद्युत उपकरण और धातु की वस्तुओं से दूरी बनाए रखें।
बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें।
मौसम विभाग ने गन्ना, धान, मक्का, अरहर, मूंगफली और सब्जी फसलों के किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी है। लगातार बारिश के दौरान नत्रजन उर्वरक के प्रयोग से बचने और फफूंदजनित रोगों की निगरानी करने को कहा गया है।
24 जुलाई तक बना रहेगा बारिश का दौर
पूर्वानुमान के अनुसार 22, 23 और 24 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों से आधिकारिक मौसम बुलेटिन और चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की अपील की है।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR