शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि देवरहवा बाबा आश्रम मे मनाई गयी
महंत श्याम सुंदर दास ने भव्य भंडारे का प्रसाद भक्तो से ग्रहण करने का किया अपील
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
मईल/देवरिया। रविवार को मईल स्थित देवरहवा बाबा के आश्रम मे कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गयी, जिसमे भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस भव्य भंडारे एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन उनके पिता कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह की ओर से किया गया।
भंडारे में क्षेत्र और दूर दराज से हजारों लोगो और दर्शनार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शहीद को श्रद्धांजलि दी। आये हुए लोगो ने कहा कि धन्य हैं वे माता-पिता, जिन्होंने देश के लिए अपने पुत्र के सर्वोच्च बलिदान को गर्व के साथ स्वीकार किया।
ज्ञात हो कि कैप्टन अंशुमान सिंह सियाचिन में तैनाती के दौरान 19 जुलाई 2023 को आग की घटना में अपने साथियों को बचाते हुए शहीद हो गए थे। उनके अदम्य साहस के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था।
पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ और देवरिया स्थित आवास के साथ-साथ देवरहा बाबा आश्रम पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। आश्रम के महंत श्याम सुंदर दास ने सभी श्रद्धालुओं से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का किया अपील।
इस दौरान उदय शंकर सिंह, बृजेश सिंह, उत्तम सिंह,रामसनेही, सूर्य प्रताप सिंह, दिवाकर पाण्डेय , राजेश पाण्डेय , अनिरुद्ध तिवारी, मनोज सिंह, सोनू पाठक, सागर कुशवाहा, मनीष गोंड़ , इंद्रजीत सिंह, सुधाकर पाण्डेय, छठ्ठू पाठक, काशी यादव, राम सागर मौर्य, उपेंद्र गुप्ता, दिवाकर गुप्ता मुबारक अली मन्नी गौड़ सहित काफ़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR