18 जुलाई से लापता 63 वर्षीय बुजुर्ग गणपति की तलाश जारी, जानकारी देने वालों से परिवार ने की मदद की अपील
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के परसागीदही गांव निवासी 63 वर्षीय गणपति पुत्र पांचू बीते 18 जुलाई की शाम करीब 4 बजे घर से सवैया ढाला जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। लगातार तीन दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं।
परिजनों के अनुसार गणपति मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उनका रंग हल्का सांवला है। घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
गणपति के लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को गणपति कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल 7009096337 अथवा 8427187193 पर संपर्क करें।
परिजनों ने कहा है कि आपकी एक छोटी-सी सूचना उनके अपने को सकुशल घर वापस लाने में मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की है।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR