बीच-बचाव की रंजिश में दो युवकों पर हमला करने का आरोप, थाने में दी तहरीर
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
तहरीर के अनुसार, उदयभान पुत्र रामदेव ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी, जिसे उनके पुत्र शिराज और दीपक ने बीच-बचाव कर शांत कराया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ लोगों ने रंजिश पाल ली।
पीड़ित के अनुसार, 7 जुलाई की शाम करीब 4 बजे उनके दोनों पुत्रों पर कथित रूप से लोहे के पंच और चाकू से हमला किया गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। घटना में दोनों युवकों के घायल होने का दावा किया गया है।
पीड़ित ने घुघली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR