किसानों की समस्याओं को लेकर सपाइयों ने की बैठक, डीएपी की कमी पर जताई नाराजगी
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
बैठक को संबोधित करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में डीएपी खाद की कमी के कारण किसान बिना डीएपी के ही धान की रोपाई करने को विवश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसका असर फसल उत्पादन पर भी पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रमोद चौहान, राजाराम साहनी, राजन साहनी, श्रीराम चौहान, शिवम साहनी, रामचंद्र पासवान, सूरज पासवान, राजकुमार बारी, विश्वनाथ जायसवाल, सुधाकर चौरसिया, रामसागर चौरसिया, उपेंद्र पासवान, नथई कुशवाहा और रामप्रवेश बारी सहित अन्य ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR