दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर घायल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो |
बनकटा, देवरिया।
बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर यादव टोला (घोठा) के पूर्व स्थित बाईपास क्रॉसिंग पर मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में भठवां पांडेय निवासी मनोज साह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार इजमामुल हक (निवासी मैरवा) एवं उनके साथ मौजूद सहयात्री को भी चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में मनोज साह के सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भाटपार रानी भेजवाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-727ए की उक्त क्रॉसिंग पर डिवाइडर में उगी मूंज की घनी झाड़ियों के कारण सड़क पार करते समय दोनों ओर से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इसके चलते यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से डिवाइडर में उगी झाड़ियों की तत्काल सफाई कराकर क्रॉसिंग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR