नहर में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, आधार कार्ड से हुई पहचान

नहर में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, आधार कार्ड से हुई पहचान
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज।
घुघली थाना क्षेत्र के बल्लो खास गांव के समीप देवरिया शाखा नहर में मंगलवार दोपहर एक अधेड़ का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकालने के बाद फील्ड यूनिट और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान गजानंद प्रसाद निगम (पुत्र रघुनाथ निगम), निवासी सड़कहवा, थाना नौतनवा (टूटीबारी चौकी क्षेत्र), जनपद महराजगंज के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी।
थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ